About Us

“सखुआ” पूरी तरह से आदिवासी महिलाओं द्वारा संचालित एक पोर्टल है। जो मुख्य रूप से आदिवासी महिलाओं के सवालों पर केंद्रित है। साथ ही देश-दुनिया में हो रहे दमन-शोषण के खिलाफ चल रहे तमाम राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक बहसों तथा आंदोलनों पर आदिवासी महिलाओं के विचारों पर प्रकाश डालने का काम करता है। ये आदिवासी महिलाओं का संदेश वाहक है जो उनकी आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने का काम करता है।

इस पोर्टल के जरिए आपको आदिवासी महिलाओं की दुनिया को जानने-समझने का मौका मिलता है। साथ ही, आपका परिचय आदिवासी इतिहास, संघर्ष, विरासत, ज्ञान-परम्परा से भी करवाता है।

देश-दुनिया-समाज में आम आदिवासी महिलाओं के जीवन संघर्ष से लेकर अपने मेहनत से विभिन्न क्षेत्रों में  मुकाम तक पहुँचने वाली आदिवासी महिलाओं से आपको रूबरू कराने का नाम ‘सखुआ’ है।